-
☰
उत्तराखंड: कुंभ-2027 को लेकर हरिद्वार में यातायात नियंत्रण की तैयारी तेज, एसएसपी नवनीत सिंह बने समिति अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: हरिद्वार धर्म नगरी हरिद्वार पुलिस द्वारा सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ-2027 आयोजन को लेकर हरिद्वार स्थित सीसीआर में यातायात नियंत्रण उपसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तराखंड: हरिद्वार धर्म नगरी हरिद्वार पुलिस द्वारा सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ-2027 आयोजन को लेकर हरिद्वार स्थित सीसीआर में यातायात नियंत्रण उपसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुम्भ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के विशाल समागम, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह को यातायात नियंत्रण उपसमिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति में देहरादून, ऋषिकेश और टिहरी के संबंधित अधिकारियों के अलावा धर्मशालाओं, अखाड़ों, होटल एवं आश्रम संचालकों, टैक्सी संचालकों, रोडवेज, रेलवे मुरादाबाद, परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारी और प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है।
बैठक में सभी संबंधित विभागों एवं स्टेकहोल्डर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कुम्भ के दौरान यातायात को सुचारु, सुरक्षित और बाधामुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही कुम्भ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए निर्धारित किए जाने वाले पैदल मार्गों की भी समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्गों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कुम्भ मेले में आने वाले प्रत्येक अखाड़ा सदस्य और श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो तथा सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन शुद्धि में पिपरी पुलिस की हुई बड़ी कार्रवाई, 33 लाख की अवैध शराब हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: रेणुका नदी के छठ घाट पर हुई मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण