-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मिशन सहयोग के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सर्विलांस सेल, सेंट्रल नोएडा पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 101 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। पुलिस के मुताबिक अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो और बसों में यात्रा के दौरान या सुबह-शाम टहलते समय गिर गए थे या छूट गए थे। इन मोबाइल फोन के संबंध में सेंट्रल नोएडा जोन के अलग-अलग थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस सेल ने तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार जताया और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।
बिहार: सिवान में विरोध-प्रदर्शन से पहले प्रशासन हुई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
गुजरात: चलादर डेयरी में अनियमितताओं के लगे आरोप, जांच की मांग हुई तेज़
झारखण्ड: जय नंदिनी ट्रांसपोर्टिंग शुरू होते ही बिगड़ी सड़क व्यवस्था, जाम से परेशान हुए ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान