-
☰
हरियाणा: 209 ग्राम हेरोइन के साथ दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: अम्बाला हरियाणा राज्य की अम्बाला पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
हरियाणा: अम्बाला हरियाणा राज्य की अम्बाला पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 209 ग्राम 03 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को काबू किया है। इस संबंध में थाना पड़ाव में एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सीआईए-1 के जांच अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर हरियाणा कुष्ठ आश्रम, अम्बाला छावनी (नेशनल हाईवे-44) के पास घूम रहा है जो किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम (जिसमें सहायक उप निरीक्षक मंदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक दीपक व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे) ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए निर्धारित स्थान से आरोपी को दबोच लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 209 ग्राम 03 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलीप कुमार निवासी अपर ग्राउंड, फ्लोर सिंडिकेट एन्क्लेव, रघुनगर डाबढ़ी, नजदीक हांडा चौक, थाना डाबढ़ी, पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। रिमाण्ड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि इस अवैध नेक्सस से जुड़े अन्य मुख्य सप्लायरों, पैडलर्स और सहयोगियों का सुराग लगाया जा सके और इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके। अम्बाला पुलिस का सूचना तंत्र पूरी तरह सक्रिय है और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अम्बाला पुलिस प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में अपना सहयोग दें। यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशा तस्करी की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 729990112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
झारखण्ड: जय नंदिनी ट्रांसपोर्टिंग शुरू होते ही बिगड़ी सड़क व्यवस्था, जाम से परेशान हुए ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन शुद्धि में पिपरी पुलिस की हुई बड़ी कार्रवाई, 33 लाख की अवैध शराब हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: रेणुका नदी के छठ घाट पर हुई मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण