-
☰
हरियाणा: पुराने ट्रक-बस बदलने पर मिलेगी छूट, ‘परिवर्तन योजना’ को लेकर डीसी ने की बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: नारनौल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को सड़कों से हटाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सरकार की ‘परिवर्तन योजना’ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विस्तार
हरियाणा: नारनौल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को सड़कों से हटाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सरकार की ‘परिवर्तन योजना’ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी स्कूल संघ, शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, निजी बस संचालक, ट्रक यूनियन के पदाधिकारी और वाहन निर्माता कंपनियों के डीलर शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पुराने BS-1, BS-2, BS-3 और BS-4 श्रेणी के ट्रकों और बसों को हटाकर नए BS-6 मानक वाले या इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए वाहन मालिकों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के तहत नए वाहनों के पंजीकरण शुल्क में छूट, मोटर वाहन कर में राहत और ऋण पर ब्याज सब्सिडी जैसी सुविधाएं दिए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से विशेष छूट का भी प्रावधान बताया गया है। पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्र पर जमा कराने पर आर्थिक लाभ या ईंधन वाउचर जैसी सुविधाएं भी मिलने की बात कही गई। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि योजना का उद्देश्य प्रदूषण कम करने के साथ-साथ वाहन मालिकों को नए और पर्यावरण अनुकूल वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों से अपील की कि वे योजना की जानकारी स्कूल संचालकों, ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र वाहन मालिकों को इसका लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
झारखण्ड: जय नंदिनी ट्रांसपोर्टिंग शुरू होते ही बिगड़ी सड़क व्यवस्था, जाम से परेशान हुए ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन शुद्धि में पिपरी पुलिस की हुई बड़ी कार्रवाई, 33 लाख की अवैध शराब हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: रेणुका नदी के छठ घाट पर हुई मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण