-
☰
उत्तर प्रदेश: छह वर्षीय बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, पीड़ित परिवार को सौंपी गई एक लाख रुपये की आर्थिक मदद
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा हल्दौनी गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने पीड़ित परिजनों को सहायता राशि सौंपी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना बेहद गंभीर और दुखद है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। उन्होंने इसे पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का प्रयास बताया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिलाध्यक्ष कुंवर नादिर अली ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटना पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, राहुल अवाना, यूनुस प्रधान, कपिल ननका, बबलू चौहान, अनूप तिवारी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिहार: सिवान में विरोध-प्रदर्शन से पहले प्रशासन हुई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
गुजरात: चलादर डेयरी में अनियमितताओं के लगे आरोप, जांच की मांग हुई तेज़
झारखण्ड: जय नंदिनी ट्रांसपोर्टिंग शुरू होते ही बिगड़ी सड़क व्यवस्था, जाम से परेशान हुए ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान