-
☰
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन शुद्धि में पिपरी पुलिस की हुई बड़ी कार्रवाई, 33 लाख की अवैध शराब हुई बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीसीएम आइसर ट्रक की तलाशी के दौरान 464 पेटियों में 13,296 शीशी यानी 4,077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये, जबकि शराब के परिवहन में इस्तेमाल डीसीएम की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक कुल बरामदगी की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन सिंह (28), निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और 1,200 रुपये नकद भी बरामद किए गए। शराब की बोतलों पर “FOR SALE PUNJAB ONLY” लिखा था। आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे डीसीएम हरियाणा से बिहार ले जाने के लिए दिया गया था। बाद में उसे वाहन में शराब होने की जानकारी हुई और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए उसे रास्ते की लोकेशन भेजी जा रही थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों तथा पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
बिहार: सिवान में विरोध-प्रदर्शन से पहले प्रशासन हुई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
गुजरात: चलादर डेयरी में अनियमितताओं के लगे आरोप, जांच की मांग हुई तेज़
झारखण्ड: जय नंदिनी ट्रांसपोर्टिंग शुरू होते ही बिगड़ी सड़क व्यवस्था, जाम से परेशान हुए ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान