Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: पुलिस के थानों के रिकॉर्ड की एसपी ने की समीक्षा, लंबित कार्य समय पर पूरे करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 29/10/2026 11:26:32 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 29/10/2026 11:26:32 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने जिले के सभी पुलिस थानों, चौकियों और संबंधित शाखाओं के रिकॉर्ड की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को थानों के रजिस्टर, मुकदमों से संबंधित दस्तावेज तथा डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में डीएसपी मुख्यालय, थानों एवं चौकियों के एमएचसी और एमएम, कंप्यूटर ऑपरेटर, वीआरके स्टाफ, नेफिस (NAFIS) डाटा ऑपरेटर, फिंगरप्रिंट स्टाफ और प्रॉपर्टी डिस्पोजल के प्रभारी सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान एसपी ने एमएचसी और एमएम से थानों तथा मुकदमों से जुड़े रजिस्टरों, अभिलेखों और लंबित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दस्तावेजों और रजिस्टरों का नियमानुसार रखरखाव किया जाए। आवश्यक प्रविष्टियां समय पर दर्ज हों और रिकॉर्ड में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। संबंधित कर्मचारी नियमित रूप से अपने कार्यों की जांच करें और लंबित मामलों का निपटान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें।

एसपी सिद्धान्त जैन ने नेफिस डाटा ऑपरेटर और फिंगरप्रिंट स्टाफ को निर्देश दिए कि जिन मामलों में आरोपियों के फिंगरप्रिंट अब तक नहीं लिए गए हैं, उनकी पहचान कर नियमानुसार संबंधित आरोपियों को दोबारा बुलाया जाए और प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने फिंगरप्रिंट से संबंधित रिकॉर्ड को अपडेट रखने तथा डाटा को सिस्टम में सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटरों और अन्य कर्मचारियों को डिजिटल रिकॉर्ड की शुद्धता बनाए रखने, डाटा नियमित रूप से अपडेट करने और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा गया। वहीं, प्रॉपर्टी डिस्पोजल से जुड़े लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रभारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि थानों के रिकॉर्ड का उचित रखरखाव, मुकदमों से संबंधित डाटा की शुद्धता और लंबित कार्यों का समय पर निपटान पुलिस की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश: राजेश कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह यादव को मिली पदोन्नति, देवगांव कोतवाली में हैं तैनात

उत्तर प्रदेश: रिहंद जलाशय में मिला कई दिनों से लापता 22 वर्षीय युवक का मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

गुजरात: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होंगी पीपरखाड़ की चार छात्राएं, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की छात्राओं का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश: शादी तय होने से नाराज प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का लगा आरोप, परिजनों ने पकड़कर पीटा

हरियाणा: हिसार पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 142 आरोपी हुए गिरफ्तार


Featured News