-
☰
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के बाद हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले हुए गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद लखनऊ जा रहे जीजा-साले सड़क हादसे का शिकार हो गए। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद लखनऊ जा रहे जीजा-साले सड़क हादसे का शिकार हो गए। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अटरिया थाना क्षेत्र के बनौगा गांव निवासी दीपक यादव के घर उनके बहनोई कुलदीप यादव, निवासी जटहा थाना सिंधौली, रक्षाबंधन मनाने आए थे। त्योहार मनाने के बाद दोनों शनिवार शाम बाइक से लखनऊ की ओर किसी काम से रवाना हुए। बताया जा रहा है कि अटरिया कस्बे के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाने में लगी है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद