-
☰
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच साल के बच्चे की हुई मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीतापुर बिसवां कोतवाली क्षेत्र के लकवा बोझी गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर बिसवां कोतवाली क्षेत्र के लकवा बोझी गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। शनिवार शाम करीब छह बजे कच्ची दीवार अचानक ढह गई। मलबे में दबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, रामपुर कला थाना क्षेत्र के खेतमनी गांव निवासी सहज राम का पांच वर्षीय बेटा आर्यन रक्षाबंधन मनाने अपनी मां के साथ ननिहाल लकवा बोझी आया था। शनिवार को आर्यन घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आर्यन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। रक्षाबंधन के त्योहार पर हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद