-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रधान पति पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ग्राम प्रधान के पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ग्राम प्रधान के पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शंभू पटेल ने पहले हैंडपंप की रिबोरिंग और मरम्मत को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात से नाराज होकर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा उन्हें फोन पर खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति अमरेश यादव ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उन्होंने घर में घुसकर हमला करने की बात भी कही, जिससे पीड़ित और उनका परिवार डर के साये में जीने को मजबूर है। घटना के बाद से परिवार काफी सहमा हुआ है और किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
मध्य प्रदेश: कॉलोनी में युवक की हुई संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: बिना हेलमेट निकले तो समझो खतरा तय, सड़क पर उतरी पुलिस, लोगों को सिखाया सुरक्षा का सबक
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 1 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर