-
☰
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर राखी बांधकर लौट रही महिला की हादसे में हुई मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीतापुर बिसवां कोतवाली क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर बिसवां कोतवाली क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। भाई को राखी बांधकर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही करीब 50 वर्षीय महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, सकरन गांव निवासी श्यामकली पत्नी रमेश रक्षाबंधन के अवसर पर अपने बेटे के साथ मायके महुआ पुरवा गई थीं। वहां उन्होंने अपने भाई को राखी बांधी और कुछ समय परिवार के साथ बिताने के बाद बेटे के साथ बाइक से वापस अपने गांव के लिए रवाना हुईं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे मां-बेटे की बाइक गुरेरा और बुढ़नापुर के बीच पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने श्यामकली को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन के मौके पर जिस घर में त्योहार की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। पुलिस ने हादसे की जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद