-
☰
उत्तर प्रदेश: शराब की लत के बीच महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर घाटमपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर कड़ीम गांव में शनिवार को एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनूप कमल की पत्नी विमला को शराब पीने की आदत थी। परिजनों के मुताबिक, इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। 29 अगस्त की सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। बताया गया कि कुछ देर बाद विमला ने पति से शराब लाने की मांग की। अनूप ने एक क्वार्टर शराब लाकर दिया। शराब पीने के बाद विमला ने दोबारा शराब मांगी, जिसको लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में अनूप घर से बाहर चला गया। इसके बाद विमला कमरे में चली गई और कथित तौर पर फांसी लगा ली। मृतका की 11 वर्षीय बेटी काजल ने पुलिस को बताया कि पिता के घर से बाहर जाने के कुछ ही देर बाद उसकी मां कमरे में चली गई थी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। परिवार के अनुसार, अनूप के पिता राम अवतार कमल की करीब 10 दिन पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार पर अंतिम संस्कार और अन्य खर्चों का भी दबाव था। परिजनों का कहना है कि आर्थिक परेशानियों के बीच शराब के खर्च को लेकर भी घर में विवाद होता था। सूचना मिलने पर रेवना थाना प्रभारी अनुज राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद