Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सड़क हादसा में कंबाइन मशीन की टक्कर से युवक की हुई मौत

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Gyanendra Bahadur Singh , Date: 21/04/2026 04:00:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gyanendra Bahadur Singh ,
  • Date:
  • 21/04/2026 04:00:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में पुरवा क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव निवाशी संदीप (22) पुत्र कल्लू दिल्ली में कपड़े की दुकान में काम करता था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में पुरवा क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव निवाशी संदीप (22) पुत्र कल्लू दिल्ली में कपड़े की दुकान में काम करता था। परिवार में शादी होने से वह पांच दिन पहले आया था। साथ रहे चचेरे भाई अंकित (25) ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे बाइक से बुआ के घर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव जंसार जा रहे थे। उन्नाव मौरावां मार्ग पर मांगतखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप की मौत से पिता कल्लू दादी शकुंतला सहित अन्य परिजन बेहाल है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी कंबाइन मशीन का पता लगाया जा रहा है।