Contact for Advertisement 9919916171


Delhi Rape Case: 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रिक्शेवाले ने किया दुष्कर्म, आरोपी मौके से फरार 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दिल्ली ,यशोदा  Published by: , Date: 22/01/2026 05:12:56 pm Share:
  • दिल्ली ,यशोदा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 22/01/2026 05:12:56 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: भारत में आए दिन रेप की खबरें सामने आती है।

विस्तार

दिल्ली: भारत में आए दिन रेप की खबरें सामने आती है। भारत की राजधानी दिल्ली से एक बार से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, जहां 10 साल की मासूम के साथ फिर से हैवानियत की गई। आरोपी जिसके बाद मौके से फरार हो गया। आइये बापको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। ये मामला दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके का बताया जा रहा है। 10 साल की मासूम बच्ची जो  फुटपाथ पर फूल भी बेचती थी और भीख मांगने का काम करती थी। मासूम रोज की तरहा 11 जनवरी को भी रेड लाइट पर फूल बेचने का काम कर रही थी। इस दौरान रेड लाइट पर एक रिक्शावाला रुका जिसका नाम दुर्गेश था। रिक्शेवाले ने मासूम को एक साथ सारे फूल बिकवा देने का लालच दिया, जिसके बाद आरोपी उसको सुनसान जंगल में अपने साथ ले गया।

 

आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, जिसके बाद मासूम बच्ची बेहोश हो गई। आरोपी को लगा की उसकी मौत हो चुकी है, जिसके डर से वो मासूम को वही छोड़कर मौके से फरार हो गया। होश आने के बाद बच्ची खुद को संभालते हुए अपने परिजनों के पास पहुंची और रिक्शेवाले की हैवानियत के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस ने इस मामले पर अपनी जांच को तेज कर दिया हैं। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना की वजह से बच्ची अभी सदमे से बाहर नहीं निकली है, इसलिए फिलहाल उसका बयान दर्ज नहीं कराया गया है। साथ ही बताया गया है कि मामले की छानबीन के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई है।