Contact for Advertisement 9919916171


Kerala Rape Case: 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आंगनवाड़ी टीचर ने किया खुलासा 

- Photo by : social media

केरल ,यशोदा   Published by: , Date: 20/01/2026 03:33:28 pm Share:
  • केरल ,यशोदा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 20/01/2026 03:33:28 pm
Share:

संक्षेप

केरल: देश में आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक और शर्मनाक स्थिति को दर्शाते हैं।

विस्तार

केरल: देश में आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक और शर्मनाक स्थिति को दर्शाते हैं। मासूम बच्चियों से लेकर महिलाओं तक, कोई भी सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहा। हर दिन समाचारों में ऐसी घटनाएँ पढ़ने और देखने को मिलती हैं, जो इंसानियत को झकझोर कर रख देती हैं। 4 साल की मासूम के साथ 22 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना का पता तब चला जब मासूम ने अपनी गनवाड़ी टीचर को बताया की उसके  प्राइवेट पार्ट्स में दर्द हो रहा है। दरअसल ये मामला कोझिकोड जिले का बताया जा रहा है। 22 साल के मुहम्मद मिथिलाज का आए दिन अपने दोस्त के घर आना- जाना लगा रहता था। युवक पर परिवार के लोग इतना भरोसा करते थे की उसको अपने घर में जगह दे दी थी। परिवार के लोगों ने जिस पर इतना भरोसा दिखाया वो मासूम का लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था। बीते दिन मासूम बच्ची ने अपनी आंगनवाड़ी टीचर से अपने शरीर और प्राइवेट पार्ट्स में दर्द की शिकायत करी। टीचर ने बच्ची से जब पूछा तो मासूम ने बताया कि उसके साथ सेक्सुअल एब्यूज हुआ है।

 

मासूम ने आगे बताया की उसके घर आए बड़े भाई ने किया है, जिसके बाद टीचर ने बच्ची के घर में उसके माता-पिता को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने मुहम्मद मिथिलाज के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुहम्मद मिथिलाज को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। सरकार और प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए हैं, लेकिन केवल कानून बनाना ही काफी नहीं है। जरूरी है कि इन कानूनों का सख्ती से पालन हो और अपराधियों को त्वरित व कठोर सजा मिले। साथ ही पुलिस व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है।