-
☰
Up Murder News: पिता की तेरहवीं में बेटे की हत्या, दबंगों ने मचाया आतंक, आरोपी फरार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा से एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है, जहां एक पिता की तेरहवीं के दिन ही बेटे को कुछ बाइक सवार दबंगों ने मौत की नींद सुला दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा से एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है, जहां एक पिता की तेरहवीं के दिन ही बेटे को कुछ बाइक सवार दबंगों ने मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव करने गए लोगों को भी दबंगों ने जमकर पीटा। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल ये मामला लेवा गांव का है। यहां सोमवार को विकास और आकाश के पिता राम कृपाल की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान तीन बाइकों पर कुछ लोग आए। उन्होने बिना कुछ बोले विकास को मारना शुरू कर दिया। विकास को पीटता देख परिवार के कुछ लोग उसको बचाने के लिए आगे आए। लेकिन दबंगों ने उनको भी नहीं छोड़ा। दबंगों ने उनको भी बेरहमी से पीटा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी ने परिवार को धमकी भी दी। घटना के बाद परिजन घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल ने विकास की हालत को देखते ही डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया और उपचार के बाद 22 वर्षीय अनिल पुत्र हरि सिंह की हालत में सुधार न होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं मृतक के 23 वर्षीय भाई आकाश, 45 वर्षीय सुर्जन सिंह पुत्र नाथूराम, 22 वर्षीय बाबू पुत्र जयप्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।पुलिस ने विकास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस ने इस मामले पर अपनी जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार और ग्रामीणों ने हमले की निंदा करते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने क्षेत्र को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों को खंगाला जा रहा है।
Minor Rape Case: 14 साल की मासूम बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Up Murder News: पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, 20 फीट नीचे फेंका शव
Chalaan Case Delhi: मोबाइल लिंक पर क्लिक, 4 लाख का झटका – ऑनलाइन ठगी का नया खेल खुलासा
Tughalkabad Murder News: किराए के कमरे में युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Karnataka Murder News: युवक ने माता‑पिता और बहन की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तार
Odisha Murder News: अंधविश्वास में बेटे ने करी मां की हत्या, आरोपी मौके से फरार