-
☰
Karnataka Murder News: युवक ने माता‑पिता और बहन की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
कर्नाटक: विजयनगर से एक भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने अपने ही माता‑पिता और बहन की निर्मम हत्या के बाद उनके शव को घर के अंदर ही दफना दिया।
विस्तार
कर्नाटक: विजयनगर से एक भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने अपने ही माता‑पिता और बहन की निर्मम हत्या के बाद उनके शव को घर के अंदर ही दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ चित्रदुर्ग जिले के होसादुर्गा तालुक के डोड्डाकिट्टाडाहल्ली गांव का रहने वाला है। अक्षय के पिता अपने परिवार का गुजारा टायर रिट्रेडिंग का काम करके निकालते थे। कुछ समय पहले अक्षय को पता चला की उसकी बहन का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके बाद उसने इसका विरोध किया। उसके माता-पिता ने अक्षय को समझाने की बहुत कोशिश की। उसने ताऊ में आकर अपने माता-पिता और अपनी बहन की हत्या करदी। उसने इस घटना को 27 जनवरी को अंजाम दिया। घटना के बाद उसने घर के ही आंगन में ही तीनों के शव को दफना दिया। किसी को उस पर शक न हो इसके लिए उसने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में अपने माता-पिता और बहन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद लगातार कारवाही के चलते उसने अपना गुनहा कुबूल कर लिया। इस मामले को लेकर विजयनगर की SP जाह्नवी और कुडलिगी DSP मल्लेश मौके पर पहुंचे और शुरुआती जांच की। आरोपी को कुडलिगी लाया जा रहा है ताकि उस सटीक जगह का पता लगाया जा सके जहां शवों को दफनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच की तो तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय समाज और पड़ोसी इस घटना से गहरा सदमा महसूस कर रहे हैं। वारदात की भयावहता देखकर कई लोग अपने घरों की सुरक्षा और परिवार में तनाव को लेकर चिंतित दिखाई दिए।
Minor Rape Case: 14 साल की मासूम बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Up Murder News: पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, 20 फीट नीचे फेंका शव
Chalaan Case Delhi: मोबाइल लिंक पर क्लिक, 4 लाख का झटका – ऑनलाइन ठगी का नया खेल खुलासा
Tughalkabad Murder News: किराए के कमरे में युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Odisha Murder News: अंधविश्वास में बेटे ने करी मां की हत्या, आरोपी मौके से फरार