-
☰
गुजरात: किसान आंदोलन को मिला राजनीतिक समर्थन, हाईटेंशन लाइन विवाद पर बढ़ी हलचल
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: मोरबी जिले के जेतपर में चल रहे किसान आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन मिल गया है।
विस्तार
गुजरात: मोरबी जिले के जेतपर में चल रहे किसान आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन मिल गया है। गुजरात न्याय एवं अधिकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष परसोतमभाई एन. मुंगरा (पटेल) ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलनरत किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी और जामजोधपुर के विधायक हेमंतभाई खवास 13 जून 2026 को शाम 4 बजे किसान छावनी का दौरा करेंगे और किसानों के आंदोलन को समर्थन प्रदान करेंगे। किसानों का आंदोलन खेतों से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों और उनके लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर जारी है। किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर बिना अनुमति के हाईटेंशन बिजली लाइनों के पोल लगाए जा रहे हैं, जिससे उनकी जमीन प्रभावित हो रही है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार और संबंधित कंपनियां उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही हैं, जबकि कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं किया गया। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जमीन का उचित बाजार मूल्य नहीं दिया जा रहा और निजी कंपनियों को कम कीमत पर भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। परसोतमभाई मुंगरा ने कहा कि किसान अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर किसानों को उनके ही खेतों में प्रवेश से रोका जा रहा है, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि हाईटेंशन लाइनों के कारण भूमि की कीमत में गिरावट आती है और फसलों को भी नुकसान होता है। मुंगरा ने यह भी कहा कि चुनाव के समय नेताओं द्वारा गांवों का दौरा किया जाता है, लेकिन बाद में किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और उन्हें न्यायसंगत मुआवजा दिया जाए। उन्होंने पत्रकार काजलबेन सुवा के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की समस्याओं को निरंतर प्रशासन और जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
राजस्थान: ‘प्रणेता 2026’ सम्मान समारोह में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हुए सम्मानित
गुजरात: हाईटेंशन लाइन विरोध में किसान आंदोलन हुआ तेज, 15 जून को गांधीनगर कूच करने का आह्वान
असम: अंतरराष्ट्रीय मंच पर असमिया फिल्म का छाया जलवा, ढाका में मिला बड़ा सम्मान
राजस्थान: 28 जून को होगा माली समाज का बड़ा आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मंच और सम्मान
उत्तर प्रदेश: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन