-
☰
उत्तराखंड: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व फर्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: देहरादून उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा 10 जून की देर रात्रि को की गई कार्रवाई में काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार और 237 कारतूस स्विफ्ट कार से बरामद किए गए थे।
विस्तार
उत्तराखंड: देहरादून उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा 10 जून की देर रात्रि को की गई कार्रवाई में काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार और 237 कारतूस स्विफ्ट कार से बरामद किए गए थे। इस मामले में नामजद फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी एसटीएफ की मॉनिटरिंग में कई टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं। एसटीएफ द्वारा अब तक 03 अभियोग पंजीकृत कराकर इस मामले में संलिप्त 07 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र और फर्जी कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है।माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में एसटीएफ द्वारा बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04-06-2026 को जनपद ऊधमसिंहनगर की काशीपुर कोतवाली में FIR No. 213/2026 u/s 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 BNS 2023 पंजीकृत कराया गया था। जांच के दौरान दिनांक 10-06-2026 की देर रात्रि को एसटीएफ व जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस बरामद किए गए थे। इन शस्त्रों को स्विफ्ट कार में छिपाकर रखा गया था, जिसे काशीपुर कोतवाली में दाखिल कराया गया। बरामद हथियारों एवं दस्तावेजों के आधार पर अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल एवं दीप्ति अग्रवाल के नाम प्रकाश में आए। फरार अभियुक्तों की तलाश में एसटीएफ की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी क्रम में दिनांक 11-06-2026 की देर रात्रि को एसटीएफ ने रुद्रपुर रोडवेज के पास से अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल एवं उसके ड्राइवर अमित पाल को हिरासत में लिया। इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन ऑटोमैटिक बंदूक 12 बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 32 बोर, 08 कारतूस (विभिन्न बोर) तथा दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि इस मामले में अब तक 12 अवैध शस्त्र, 315 कारतूस एवं फर्जी लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं तथा 07 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि बरामद स्विफ्ट कार को अभियुक्त अमित पाल द्वारा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पार्किंग में छिपाया गया था। कार की चाबी भी बरामद की गई है। पूछताछ में कई अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिन पर आगे कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित हजारों शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन किया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फर्जी शस्त्र लाइसेंसों को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को फर्जी या संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536 जारी किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नामः- सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर बरामदगीः- एक पम्प एक्शन बंदूक 12 बोर गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीमः-
अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
एक ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन
एक ऑटोमैटिक पिस्टल .30 बोर मय मैगजीन
08 जिंदा कारतूस
दो फर्जी लाइसेंस
एक कार की चाबी
निरीक्षक विकास चौधरी, निरीक्षक अरुण कुमार, निरीक्षक एम.पी. सिंह, उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी, उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सावंत, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल सोनु पांडे एवं किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस) सहित टीम मौजूद रही।
राजस्थान: ‘प्रणेता 2026’ सम्मान समारोह में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हुए सम्मानित
गुजरात: हाईटेंशन लाइन विरोध में किसान आंदोलन हुआ तेज, 15 जून को गांधीनगर कूच करने का आह्वान
असम: अंतरराष्ट्रीय मंच पर असमिया फिल्म का छाया जलवा, ढाका में मिला बड़ा सम्मान
राजस्थान: 28 जून को होगा माली समाज का बड़ा आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मंच और सम्मान
उत्तर प्रदेश: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन