Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: सोहेला गोलीकांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई की हुई मांग

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 13/06/2026 05:11:48 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 13/06/2026 05:11:48 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक सोहेला गोलीकांड के शहीद किसानों को उनकी 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विस्तार

राजस्थान: टोंक सोहेला गोलीकांड के शहीद किसानों को उनकी 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम कृषि मंडी परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर शहीदों को नमन किया तथा उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की सरकार से मांग की गई। ज्ञात हो कि 13 जून 2005 को सोहेला क्षेत्र में हजारों किसान, महिलाएं और ग्रामीण बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो पानी को टोरड़ी सागर एवं घारेड़ा सागर में डाले जाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण और अहिंसात्मक आंदोलन कर रहे थे। आरोप है कि उस समय तत्कालीन सरकार द्वारा आंदोलनरत किसानों पर लाठीचार्ज एवं गोलीबारी की गई, जिसमें कई किसान घायल हुए तथा गर्भवती महिला सहित पांच किसानों की मौत हो गई थी।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहीद किसानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी अधूरी मांगों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। किसानों ने आरोप लगाया कि वर्षों बीत जाने के बाद भी उनकी प्रमुख मांगों का समाधान नहीं हो सका है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शहीदों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो किसान आने वाले समय में बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर किसान नेता, प्रदेश मंत्री किसान महापंचायत, जाट सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत हमीरपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अनेक किसान मौजूद रहे। सभी ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।


Featured News