Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: त्वरित विकास योजना के तहत सड़क का हुआ उद्घाटन, स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 13/06/2026 05:31:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 13/06/2026 05:31:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर हसनपुर रोड राजबाहे की पटरी राजौरी गार्डन वार्ड नंबर 2 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा त्वरित विकास योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क का उद्घाटन नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिशनोई, महापौर डॉ. अजय कुमार एवं निवर्तमान महापौर श्री संजीव वालिया द्वारा संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर हसनपुर रोड राजबाहे की पटरी राजौरी गार्डन वार्ड नंबर 2 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा त्वरित विकास योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क का उद्घाटन नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिशनोई, महापौर डॉ. अजय कुमार एवं निवर्तमान महापौर श्री संजीव वालिया द्वारा संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड नंबर 2 के पार्षद श्री सुनील कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रीय जनता ने नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार एवं महानगर अध्यक्ष शीतल बिशनोई का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नगर विधायक एवं महापौर द्वारा संयोजक श्री राकेश कुमार शर्मा एवं श्री ओमवीर सहित बूथ अध्यक्षों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपना दल के अध्यक्ष श्री राजकुमार प्रधान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री राजपाल जुड्डा, महानगर मंत्री श्रीमती सोनम कश्यप, श्रवण धीमान, नवीन शर्मा, प्रवीण चौहान, रजत एडवोकेट, वार्ड 2 के पार्षद एडवोकेट सुनील कुमार पंवार, राजकुमार (ग्राम लुंड्ढा), कृष्णपाल (ग्राम लुंड्ढा), राहुल चौधरी, सोनू पंवार, हेमंत धीमान, रोहित सैनी, अजय पंवार, विनोद शर्मा, नाथीराम शर्मा, ओम कुमार प्रजापति, अश्वनी चौधरी, संदीप पंवार, दीपक कश्यप, मास्टर प्रेम सिंह, नरेश ठाकुर, राहुल राणा, अनुज चौधरी, के.के. शर्मा, पप्पू चौधरी, संजय अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

इस दौरान मानव अधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा, संजू चौहान, राजेश राणा, बृजमोहन शर्मा, सतपाल कश्यप, श्री प्रकाश चंद धीमान एवं विपिन सिंह बूथ अध्यक्ष पंजौरा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कॉलोनीवासियों द्वारा सभी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


Featured News