-
☰
उत्तर प्रदेश: CHC में डॉक्टरों की लापरवाही हुई उजागर, समय पर OPD न खुलने से मरीजों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उन्नाव विकास खण्ड मियॉंगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डॉक्टरों और तकनीकी स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उन्नाव विकास खण्ड मियॉंगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डॉक्टरों और तकनीकी स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार OPD सुबह 8 बजे शुरू होनी थी, लेकिन मंगलवार को सुबह 9 बजे तक अधिकांश डॉक्टर और तकनीकी स्टाफ अपने-अपने कक्षों से नदारद पाए गए। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे टेक्निशियन, नेत्र परीक्षण अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, महिला चिकित्सक, डेन्टल हाईजेनिस्ट और दन्त चिकित्सक अनुपस्थित मिले। पूरे स्वास्थ्य केंद्र में केवल चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार और वार्ड ब्वॉय नितेश कुमार ही ड्यूटी पर मौजूद थे। स्टाफ की अनुपस्थिति के चलते दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी में घंटों इंतजार करने के बाद भी कई मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब नाराज मरीजों के साथ एडवोकेट मनोज कुमार CHC अधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार से मिलने पहुंचे, लेकिन अधीक्षक भी परिसर में मौजूद नहीं मिले। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में कुछ चिकित्सकों का प्रभाव इतना अधिक है कि उच्च अधिकारियों द्वारा भी उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों का कहना है कि स्टाफ की लगातार अनुपस्थिति के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर सुधार नहीं किया गया तो मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
राजस्थान: ‘प्रणेता 2026’ सम्मान समारोह में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हुए सम्मानित
गुजरात: हाईटेंशन लाइन विरोध में किसान आंदोलन हुआ तेज, 15 जून को गांधीनगर कूच करने का आह्वान
असम: अंतरराष्ट्रीय मंच पर असमिया फिल्म का छाया जलवा, ढाका में मिला बड़ा सम्मान
राजस्थान: 28 जून को होगा माली समाज का बड़ा आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मंच और सम्मान
उत्तर प्रदेश: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन