-
☰
उत्तर प्रदेश: वेस्ट पिकर्स को स्वच्छता का प्रशिक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल पीजेआरएम फोर्स ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्वच्छ समर होमवर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल पीजेआरएम फोर्स ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्वच्छ समर होमवर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कचरा पृथक्करण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। वार्ड संख्या 65 स्थित कमेला एमआरएफ सेंटर पर कार्यरत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करने वाले वेस्ट पिकर्स को चार प्रकार के डस्टबिन—नीला, हरा, लाल एवं काला—के उपयोग और महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अलग-अलग प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने से कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी बनता है और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान वेस्ट पिकर्स को अपने-अपने वार्डों में जाकर क्षेत्रवासियों को भी कचरा पृथक्करण एवं चार डस्टबिनों के सही उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 67 में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मौहल्ला समिति एवं विद्यालय के बच्चों द्वारा पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मौहल्ला समिति के सदस्यों, विद्यालय के बच्चों, वेस्ट पिकर्स, फोर्स ट्रस्ट के वॉलंटियर्स, सुपरवाइजर, मोबिलाइजर तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
राजस्थान: बाल संरक्षण को मजबूत करने के लिए ‘कवच’ परियोजना का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: हिस्ट्रीशीटर समेत 4 बदमाश हुए गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचे और फॉर्च्यूनर कार भी हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रेस स्थाई समिति की हुई बैठक
गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी बंजर भूमि में लगाने की किसानों ने उठाई मांग