-
☰
उत्तर प्रदेश: लिटिल रोज स्कूल में धूमधाम से आयोजित हुआ समर कैंप, बच्चों ने कला और संस्कृति का बिखेरा रंग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर सुमेर नगर स्थित लिटिल रोज स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य समर कैंप का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर सुमेर नगर स्थित लिटिल रोज स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य समर कैंप का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समर कैंप के दौरान ड्राइंग, पेंटिंग, डांस, म्यूजिक, योग, खेलकूद, हस्तकला, व्यक्तित्व विकास, कराटे प्रशिक्षण तथा विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, कला और कौशल का परिचय देते हुए उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह, उमंग और रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरेंद्र राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनूप किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष बाल जागृति संस्थान, राजीव रस्तोगी, चेंबर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स, अमित श्रीवास्तव, प्रबंधक लोटस पब्लिक स्कूल पिपराइच, चंद्रशेखर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य लीलावती देवी हरिलाल इंटर कॉलेज, अवधेश जायसवाल तथा अशोक देव "नीलू दादा" उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, योग और अन्य गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समर कैंप बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करता है, जिससे उनका व्यक्तित्व निखरता है। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश राजन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को पहचानने और उसे मंच प्रदान करने का है। उन्होंने समर कैंप को बच्चों के लिए सीखने और आनंद लेने का एक बेहतर माध्यम बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कराटे प्रशिक्षक इरफान सर, डांस टीचर धर्मेंद्र गुप्ता सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समर कैंप की सफलता से अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन बच्चों के लिए सीख, मनोरंजन और यादगार अनुभवों से भरपूर साबित हुआ।
राजस्थान: बाल संरक्षण को मजबूत करने के लिए ‘कवच’ परियोजना का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: हिस्ट्रीशीटर समेत 4 बदमाश हुए गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचे और फॉर्च्यूनर कार भी हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रेस स्थाई समिति की हुई बैठक
गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी बंजर भूमि में लगाने की किसानों ने उठाई मांग