Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार नहर की पुलिया से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Devesh Yadav , Date: 01/09/2026 03:49:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Devesh Yadav ,
  • Date:
  • 01/09/2026 03:49:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के मकनियापुरा इलाके में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के मकनियापुरा इलाके में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार रात करीब 11:30 बजे मकनियापुरा क्षेत्र में बहादुर भाई के बाड़े के पास हुआ। हमीरपुर चुंगी निवासी शैलेंद्र तिवारी और श्रैयांश पंडित स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP74K4999 से पुलिस लाइन की ओर से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी।

मकनियापुरा के पास पहुंचने पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बनी नहर की पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।