Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दाह संस्कार के लिए भी पैसों का इंतजार, 18 घंटे वृद्धाश्रम में पड़ा रहा बुजुर्ग का शव
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 01/09/2026 03:35:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 01/09/2026 03:35:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: झिंझाना रविवार शाम वृद्धाश्रम में एक वृद्ध की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: झिंझाना रविवार शाम वृद्धाश्रम में एक वृद्ध की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। एनजीओ से पैसे आने की इंतजार करते-करते वृद्ध का शव को शामली के दिल्ली रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में भी ले गए मगर पैसा ना होने की वजह से शव को वापस वृद्ध आश्रम लाना पड़ा। और करीब ढाई बजे एनजीओ से पैसा आने के बाद ही वृद्ध का दाह संस्कार हो पाया। रविवार शाम करनाल हाईवे पर स्थित झिंझाना के वृद्ध आश्रम में रविवार शाम करीब 6:45 बजे करीब 70 वर्षीय चरण सिंह पुत्र कबूल सिंह की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। मगर सिस्टम ने मानवता को शर्मसार करके रख दिया। वृद्ध आश्रम के एक सीनियर पदाधिकारी दीपक श्रीवास्तव की बात पर विश्वास करें तो वृद्ध के दाह संस्कार में आर्थिक तंगी एक समस्या बन गई।

 

दीपक श्रीवास्तव ने पैसे के लिए समाज कल्याण विभाग को जानकारी दी , अलीगढ़ वाली अपनी एनजीओ को जानकारी दी। मगर पैसा आते आते करीब 18 घंटे से अधिक बीत गए और शव वृद्धाश्रम परिसर में ही रखा रहा। आज सोमवार को शव को लेकर दीपक शामली के दिल्ली रोड पर स्थित स्वर्ग आश्रम में भी पहुंचा ताकि दाह संस्कार हो सके मगर पैसे ना होने की वजह से लकड़िया नहीं खरीदी जा सकी और शव को लेकर वापस आना पड़ा। दीपक का कहना है कि आज करीब ढाई बजे एनजीओ से पैसा आया तब जाकर करीब 3 बजे वृद्ध का दाह संस्कार हो पाया। दीपक का यह भी कहना है कि  17 फरवरी 2023 को यह वृद्ध चरण सिंह पुत्र कबूल सिंह शामली के रेलवे स्टेशन से लावारिस हालत में मिला था तभी से इस वृद्ध आश्रम में रह रहा था।