-
☰
झारखण्ड: जय नंदिनी ट्रांसपोर्टिंग शुरू होते ही बिगड़ी सड़क व्यवस्था, जाम से परेशान हुए ग्रामीण
- Photo by : social media
विस्तार
झारखण्ड: केरेडारी एनटीपीसी केरेडारी कोल माइंस में जय नंदिनी ट्रांसपोर्टिंग शुरू होने के बाद क्षेत्र की सड़क व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। भारी हाईवा वाहनों की आवाजाही बढ़ने से पहले से जर्जर सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। बुधवार को खराब सड़क में एक ग्रामीण की चार पहिया गाड़ी फंस गई। इसके बाद कोयला लदे हाईवा वाहनों की लंबी कतार लग गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण आम लोगों का आवागमन घंटों प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही दो ट्रांसपोर्टरों द्वारा कोयला परिवहन किया जा रहा है। ऐसे में तीसरे ट्रांसपोर्टर के जरिए परिवहन शुरू होने से सड़क पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। ग्रामीण पहले से ही सड़क चौड़ीकरण और पूर्ण मरम्मत की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के बावजूद जय नंदिनी कंपनी ने रात के समय परिवहन कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद से जाम और आवागमन की समस्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन और जिला प्रशासन से सड़क की स्थिति की जांच कर जल्द चौड़ीकरण एवं मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की क्षमता से अधिक भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही तो दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क का चौड़ीकरण और पूर्ण सुधार होने तक अतिरिक्त ट्रांसपोर्टिंग पर रोक लगाई जाए।
बिहार: सिवान में विरोध-प्रदर्शन से पहले प्रशासन हुई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
गुजरात: चलादर डेयरी में अनियमितताओं के लगे आरोप, जांच की मांग हुई तेज़
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान