Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के एक पुराने मामले में अपना दल एस नेता पर हुआ मुकदमा दर्ज 

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ashwani Kumar Tripathi , Date: 18/10/2025 04:54:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ashwani Kumar Tripathi ,
  • Date:
  • 18/10/2025 04:54:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कोतवाली अयोध्या के अंतर्गत एक पुराने मामले में अपना दल एस नेता प्रमोद सिंह और देवगढ़ निवासी विकास सिंह के ऊपर गोसाईं गंज के विधायक अभय सिंह के बेहद करीबी पूरा ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रमाकांत यादव ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। 

विस्तार

जनपद अयोध्या के गैंगस्टर कोर्ट ने प्रमोद सिंह और विकास को विचारण के बाद बरी कर दिया था। करीब दो साल पहले इस मामले को लेकर रमाकांत यादव ने उच्च न्यायालय में पुनः रिट दायर किया। इस मामले में उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आर्डर को एक महीने पूर्व रिजर्व कर लिया था 
आज उच्च न्यायालय ने अपने पारित आदेश में प्रमोद सिंह और विकास सिंह को बाइज्ज़त बरी कर दिया।

अपना दल एस नेता प्रमोद सिंह समर्थक कह रहे हैं कि दीवाली का इससे बड़ा उपहार कुछ नहीं हो सकता है।