Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो टीम का महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान हुआ शुरू 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 15/01/2026 10:34:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 15/01/2026 10:34:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे, विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की नारी सशक्तिकरण एवं एंटी रोमियो, मिशन फेज-0.5 के अंतर्गत पीठ बाजार स्थित सराफा बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे, विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की नारी सशक्तिकरण एवं एंटी रोमियो, मिशन फेज-0.5 के अंतर्गत पीठ बाजार स्थित सराफा बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जनपद सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने पैदल भ्रमण करते हुए सराफा बाजार, मुख्य मार्गों और भीड़‌भाड़ वाले स्थानों पर कॉलेज से आने-जाने वाली बालिकाओं से सीधे संवाद किया। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बालिकाओं की समस्याओं, सुरक्षा संबंधी आशंकाओं और अनुभवों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की। छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, पीछा करने या असामाजिक गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देना आवश्यक है। एंटी रोमियो टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 108 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम ने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से भी बातचीत कर महिला सुरक्षा में सहयोग की अपील की। पुलिस की सक्रियता से बाजार क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। बालिकाओं ने उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह और एंटी रोमियो टीम के प्रयासों की सराहना की। अभियान में महिला कांस्टेबल सोनू मैम, महिला कॉस्टेबल पारुल मैम, विनोद सहित एंटी रोमियो टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।