Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा पीआरवी पर तैनात आरक्षी से अभद्रता करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 14/01/2026 04:41:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 14/01/2026 04:41:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 12.01.2026 को वादी आरक्षी राहुल नागर की लिखित तहरीर बाबत तीन व्यक्तियों द्वारा पीआरवी पर तैनात ऑन ड्यूटी आरक्षीगण के साथ अभद्र व्यवहार करने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 10/26 धारा 115(2) 122, 132(2), 351(2),352 बी.एन.एस. बनाम राहुल शर्मा व तीन अज्ञात आदि पंजीकृत किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 12.01.2026 को वादी आरक्षी राहुल नागर की लिखित तहरीर बाबत तीन व्यक्तियों द्वारा पीआरवी पर तैनात ऑन ड्यूटी आरक्षीगण के साथ अभद्र व्यवहार करने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 10/26 धारा 115(2) 122, 132(2), 351(2),352 बी.एन.एस. बनाम राहुल शर्मा व तीन अज्ञात आदि पंजीकृत किया गया। श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्तों के दिशा निर्देश दिए।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त घटना में शामिल 03 अभियुक्तगण 1. राहुल शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी पुष्पांजलि विहार थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर, 2. सुहैल पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम पाडली खुशहालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर, 3. सुहैल पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम सरकडी शेख थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर को शान्ति व्यवस्था भंग करते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता राहुल शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी पुष्पांजलि विहार थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर सुहैल पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम पाडली खुशहालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर सुहैल पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम सरकडी शेख थाना को0देहात जिला सहारनपुर  गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम उ0नि0  संजय कुमार शर्मा, थाना जनकपुरी, सहारनपुर है0कां0 574 अश्वनी, थाना जनकपुरी, सहारनपुर कां0 1766 मोहन, थाना जनकपुरी, सहारनपुर