Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मकर संक्रांति पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने किया खिचड़ी वितरण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 15/01/2026 11:35:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 15/01/2026 11:35:15 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर में मकर संक्रांति पर्व की पावन बेला के उपलक्ष में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा महाराजा अग्रसेन चौंक पर रेलवे-स्टेशन के निकट  खिचड़ी का वितरण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर में मकर संक्रांति पर्व की पावन बेला के उपलक्ष में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा महाराजा अग्रसेन चौंक पर रेलवे-स्टेशन के निकट  खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख लोगों ने भाग लेकर मकर संक्रांति के पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक राजीव गुंबर,भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राकेश जैन, उपसभापति मयंक गर्ग,अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष राम राजीव सिंघल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के पूर्व अध्यक्ष पवन गोयल व अन्य गणमान्य लोग अधिक संख्या में उपस्थित  रहे।