-
☰
उत्तर प्रदेश: ठेकेदार की तलवार से काटकर हत्या, ब्रह्मभोज में पीछे से किया हमला, आरोपी फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक ठेकेदार की सरेआम तलवार से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक ठेकेदार की सरेआम तलवार से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम गांव में छेदी प्रसाद चौधरी के घर ब्रह्मभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में गांव के रहने वाले शिवकुमार त्रिपाठी भी पहुंचे थे। शिवकुमार बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। शाम करीब 6:30 बजे वह अन्य लोगों के साथ बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से गांव के ही राहुल चौधरी ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शिवकुमार की गर्दन पर तलवार से वार किया। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए शिवकुमार को निशाना बनाया। हालांकि हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद