Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मनजीत चौधरी बने भाकियू भानू के मंडल अध्यक्ष, संगठन विस्तार के साथ 20,000 कार्यकर्ताओं का लक्ष्य तय

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghansyam Das , Date: 20/09/2025 04:13:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghansyam Das ,
  • Date:
  • 20/09/2025 04:13:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भारतीय किसान यूनियन भानू सहारनपुर जिला अध्यक्ष राजू माजरा, मंडल अध्यक्ष मनजीत चौधरी और महानगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने दिल्ली रोड स्थित होटल राघव रेजिडेंसी में 19 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मनजीत चौधरी को शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह जी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव आधाना जी के द्वारा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ती पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धन्यवाद किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भारतीय किसान यूनियन भानू सहारनपुर जिला अध्यक्ष राजू माजरा, मंडल अध्यक्ष मनजीत चौधरी और महानगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने दिल्ली रोड स्थित होटल राघव रेजिडेंसी में 19 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मनजीत चौधरी को शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह जी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव आधाना जी के द्वारा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ती पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा ने कहा हमारे आवाहन पर मनजीत चौधरी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, हम राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी, ठाकुर योगेश प्रताप सिंह जी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव अधाना जी का धन्यवाद करते हैं। इसी के साथ जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा ने कहा कि 2026 तक हमारा लक्ष्य जिला सहारनपुर में 20,000 कार्यकर्ता बनाने का है जिससे संगठन को मजबूत बनाया जा सकेगा, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनजीत चौधरी ने भी आभार व्यक्त किया और कहा जो संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया है मैं उस पर खरा उतरूंगा और संगठन के लिए दिन रात मेहनत करूंगा। महानगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा मैं हर वर्ग के व्यक्ति के साथ हर समय खड़ा हूँ, जहां भी भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता के मान सम्मान की बात आएगी वहां मैं अपना खून तक बहा दूंगा परन्तु अपने किसी भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के मान सम्मान में कमी नहीं आने दूंगा। इसी के साथ भारतीय किसान यूनियन भानू  जिला अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए चौधरी देवी सिंह को नकुड़ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया, प्रवेज अली को खेड़ा न्याय पंचायत का अध्यक्ष बनाया और अजय चौहान को बहादुर नगर ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया, इस अवसर पर जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी प्रवेश गुर्जर, संगठन मंत्री संजय रंधेड़ी, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज चौधरी ग्राम देदपुरा, महानगर सचिव शिवा, संगठन मंत्री रणदीप ठाकुर, महानगर अध्यक्ष प्रतिनिधि आशु ठाकुर, उपाध्यक्ष एहतेशाम, उपाध्यक्ष सुल्तान राणा, महामंत्री अमन शेट्टी, संगठन मंत्री पंकज चावला, गंगोह ब्लॉक अध्यक्ष बलवान चौधरी, नकुड़ ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह, रामपुर तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह, रामपुर मनिहारान तहसील उपाध्यक्ष डॉ0 राहुल, अम्बेहटा नगर अध्यक्ष लियाकत कुरैशी, रामपुर मनि0 नगर अध्यक्ष अजय कुमार पंवार, अम्बेहटा नगर महासचिव इरफान कुरैशी, खेड़ा अफगान न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रवेज अली, ग्राम अध्यक्ष बहादुरपुर अजय चौहान, राशिद मलिक ग्राम कपूरी आदि उपस्थित हुए।


Featured News