-
☰
उत्तर प्रदेश: ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में मानव अधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन हेतु धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र नवीन नगर सहारनपुर में 21 सितंबर दिन रविवार को मानव अधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र नवीन नगर सहारनपुर में 21 सितंबर दिन रविवार को मानव अधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा व महासचिव अरविंद कुमार जी के नेतृत्व में संगठन के लगभग 50 भाई बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारीज के ईश्वरीय भाई सौरभ लूथरा जी ने मानव अधिकारों पर प्रकाश डाला तथा मुख्य बिंदु यह रहा कि हम सभी के अधिकारों की रक्षा करते-करते हमारी अपनी जो आत्मिक स्थित है उसकी स्थिति क्या है। आज हम मानसिक रूप से कितने कमजोर हो चुके हैं, हमारे अपने अधिकार, हमारी अपनी शक्तियां, हमारे अपने गुण हमने कहां तक समझे हैं, कहां तक उनको हमने जाना है, उन उद्देश्यों को सौरभ भाई ने बहुत सुंदर उदाहरण कथा कहानियों के माध्यम से भी स्पष्टीकरण दिया। महानगर स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारीज रानी दीदी जी ने परमात्मा शिव बाबा का सत्य परिचय दिया। रानी दीदी जी ने सभी से जीवन में बुराई का दान लिया और सभी भाई बहनों ने प्रसन्नता के साथ अपने मन के विकारों, अपने मन की बुराइयों का सहर्ष दान भी दिया। अंत में सभी को याद प्यार के रूप में रानी दीदी ने सौगात के रूप में ज्योति बिंदु निराकार शिव परमात्मा का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। तथा अपराह्न भोजन की व्यवस्था की। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारीज नेहा बहन जी ने किया। अंत में मानव अधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी तथा उपाध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित जी ने ब्रह्माकुमारीज भाई बहनों का तथा सभी भाई बहनों का धन्यवाद किया। इस प्रवचनक कार्यक्रम में उमा बहन, उमेश शर्मा , वैशाली शाह, अरविंद कुमार, संदीप कुमार,गौरव दीक्षित, चेतन शर्मा, रेखा,श्याम नागपाल,डॉक्टर अंकित शर्मा, दुर्गेश कुमार नागेश,विकास धारिया,निशांत वशिष्ठ, संजय कुमार शर्मा, गौरव शर्मा,राहुल पुंडीर,सुशील धीमान आदि मान्यगण उपस्थित हुए।
छत्तीसगढ़: मंगल भवन भटगांव में आनलाईन सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मध्य प्रदेश: मुंदी में धूमधाम से शुरू हुआ नवदुर्गा उत्सव, महाआरती में हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल
छत्तीसगढ़: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नया बस स्टैंड में चला गया सफाई अभियान
बिहार: विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने 8.33 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास
हरियाणा: मोबाइल स्नेचिंग के मामले में वांछित आरोपी करण उर्फ किडू पंजाब से काबू