Contact for Advertisement 9919916171



उत्तर प्रदेश: इकोटेक-3 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों और बिना नंबर प्लेट फॉर्च्यूनर के साथ दबोचा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 13/06/2026 11:50:09 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 13/06/2026 11:50:09 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों के साथ 04 शातिर अभियुक्त।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों के साथ 04 शातिर अभियुक्त। राहुल यादव पुत्र तेजपाल यादव। यश नागर पुत्र रविन्द्र नागर। अभिषेक उर्फ अन्नू पुत्र हरेन्द्र। जोगेन्द्र उर्फ हैप्पी पुत्र बलराम सिंह नागर को खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त राहुल यादव के कब्जे से एक अवैध पिस्टल (.32 बोर) एवं 03 जिंदा कारतूस, अभियुक्त यश नागर के कब्जे से एक अवैध पिस्टल (.32 बोर) एवं 02 जिंदा कारतूस, अभियुक्त अभिषेक उर्फ अन्नू के कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर) एवं 02 जिंदा कारतूस तथा अभियुक्त जोगेन्द्र उर्फ हैप्पी के कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर) एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त यश नागर थाना ईकोटेक-3 का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
 


Featured News