-
☰
उत्तर प्रदेश: लिटिल रोज स्कूल में भव्य समर कैंप, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर सुमेर नगर स्थित लिटिल रोज स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य समर कैंप का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर सुमेर नगर स्थित लिटिल रोज स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य समर कैंप का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और रंग-बिरंगी गतिविधियों की छटा देखने को मिली। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समर कैंप के दौरान ड्राइंग, पेंटिंग, डांस, म्यूजिक, योग, खेलकूद, हस्तकला, व्यक्तित्व विकास, कराटे प्रशिक्षण एवं विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कला, कौशल और रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। शिक्षकों ने भी बच्चों को नई-नई जानकारियां देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरेंद्र राय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ) रहे। वहीं अनूप किशोर अग्रवाल (अध्यक्ष, बाल जागृति संस्थान), राजीव रस्तोगी (चेंबर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स), अमित श्रीवास्तव (प्रबंधक, लोटस पब्लिक स्कूल, पिपराइच), चंद्रशेखर त्रिपाठी (प्रधानाचार्य, लीलावती देवी हरिलाल इंटर कॉलेज, पतरा बाजार), अवधेश जायसवाल तथा अशोक देव "नीलू दादा" (प्रसिद्ध कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अध्यक्ष, भाजपा गोरखपुर) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, योग एवं अन्य गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि समर कैंप बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान और रचनात्मक अभिव्यक्ति का भी अवसर प्रदान करता है। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश राजन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कराटे प्रशिक्षक इरफान सर, डांस टीचर धर्मेंद्र गुप्ता, समस्त अध्यापकगण एवं शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समर कैंप की सफलता से अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए। यह आयोजन बच्चों के लिए सीख, मनोरंजन और यादगार अनुभवों से भरपूर रहा, जिसकी मधुर स्मृतियां लंबे समय तक उनके साथ रहेंगी।
राजस्थान: ‘प्रणेता 2026’ सम्मान समारोह में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हुए सम्मानित
गुजरात: हाईटेंशन लाइन विरोध में किसान आंदोलन हुआ तेज, 15 जून को गांधीनगर कूच करने का आह्वान
असम: अंतरराष्ट्रीय मंच पर असमिया फिल्म का छाया जलवा, ढाका में मिला बड़ा सम्मान
राजस्थान: 28 जून को होगा माली समाज का बड़ा आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मंच और सम्मान
उत्तर प्रदेश: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन