-
☰
उत्तर प्रदेश: एक साथ चार बच्चों के जन्म से आई खुशियां मातम में बदलीं, कुछ घंटों में चारों नवजातों की मौत
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर जिले में एक परिवार में एक साथ चार बच्चों के जन्म से आई खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर क्योटाना गांव में मंगलवार को प्रसव के बाद चारों नवजातों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नवजातों का वजन कम था और उनकी हालत अस्वस्थ थी। जानकारी के अनुसार, राजपुर क्योटाना गांव निवासी संदीप की पत्नी कमली को मंगलवार को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकीय निगरानी में महिला का प्रसव कराया गया। बताया गया कि महिला की स्थिति को देखते हुए समय से पहले प्रसव कराया गया, जिसके बाद कमली ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। चार बच्चों के एक साथ जन्म लेने की खबर से परिवार में खुशी का माहौल था। परिजनों ने नवजातों के स्वस्थ रहने की उम्मीद जताई, लेकिन जन्म के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने बच्चों को निगरानी में रखा। हालत गंभीर होने पर दो नवजातों को सीएचसी रेउसा में ही उपचार दिया गया, जबकि दो नवजातों को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चारों नवजातों की जन्म के करीब 8 से 9 घंटे के भीतर मौत हो गई। इनमें दो नवजातों ने सीएचसी रेउसा और दो ने जिला महिला अस्पताल में दम तोड़ा। चारों बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और खुशियां गम में बदल गईं। वहीं प्रसूता कमली की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ चार बच्चों को खोने से परिवार सदमे में है।
हरियाणा: 209 ग्राम हेरोइन के साथ दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा गया
हरियाणा: साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचने की दी गई चेतावनी
हरियाणा: पुराने ट्रक-बस बदलने पर मिलेगी छूट, ‘परिवर्तन योजना’ को लेकर डीसी ने की बैठक
हरियाणा: कैब-ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड सख्त, यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर कटेगा चालान
उत्तर प्रदेश: सीतापुर में लगातार बारिश से जलभराव, नैमिषारण्य का चक्रतीर्थ भी पानी में डूबा