-
☰
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
- Photo by : social media
विस्तार
असम: लगातार हो रही भारी बारिश ने असम के कई जिलों में जनजीवन के साथ-साथ खेती को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के दिमोरिया क्षेत्र के तोपाटोली में बाढ़ के कारण लगभग 1,000 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है, जिससे सैकड़ों किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। यह शाली धान की खेती का महत्वपूर्ण समय है और अधिकांश किसानों ने अपने खेतों में धान की रोपाई पूरी कर ली थी। लेकिन लगातार दिन-रात हो रही बारिश के कारण खेतों में बाढ़ का पानी भर गया, जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय किसान नीटू दलोई और हितेश दलोई ने बताया कि उन्होंने अपनी लगभग 20 बीघा जमीन पर काला जोहा, काला बोरा और रंजीत किस्म के धान की खेती की थी। हालांकि, बाढ़ आने से उनकी पूरी फसल पानी में डूब गई। उनका कहना है कि सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के कई किसानों की करीब 1,000 बीघा कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में आ गई है। किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि धान की रोपाई पहले ही पूरी हो चुकी है। ऐसे में दोबारा रोपाई करना आसान नहीं है। यदि दोबारा खेती करनी पड़ती है तो ट्रैक्टर, बीज, मजदूरी और रोपाई पर अतिरिक्त खर्च उठाना होगा, जो अधिकांश किसानों के लिए संभव नहीं है। बाढ़ से प्रभावित किसानों ने सरकार से आर्थिक सहायता और राहत की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर मदद नहीं मिली तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और आने वाले समय में आजीविका का संकट और गहरा सकता है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण क्षेत्र के किसान भविष्य की फसल को लेकर भी चिंतित हैं।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल