-
☰
हरियाणा: अपराधियों पर पुलिस की सख्त नजर, घर-घर जाकर किया जा रहा सत्यापन
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से हिसार पुलिस ने हथियारों के दम पर अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष सत्यापन और निगरानी अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पिछले 10 वर्षों में आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। पलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों का भौतिक सत्यापन करना ही नहीं, बल्कि उनकी वर्तमान गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना और भविष्य में अपराध की संभावनाओं को रोकना भी है। इसके तहत जिले में ऐसे कुल 2,465 अपराधियों की पहचान की गई है। इनमें से 1,034 अपराधियों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जबकि 1,431 का सत्यापन कार्य अभी जारी है। सत्यापन के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार 737 अपराधी अपने पंजीकृत पते पर मिले, 30 अपराधी पते पर नहीं मिले, जिनकी वर्तमान लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। वहीं 233 अपराधी विभिन्न जेलों में बंद पाए गए, जबकि 34 अपराधियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। अभियान के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सफलताएं भी मिली हैं। सत्यापन के दौरान चार आरोपियों को नए आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 315 बोर की तीन पिस्तौल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों के संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने 10 बेल जंपरों की भी पहचान की है, जो अदालत में निर्धारित तारीखों पर पेश नहीं हो रहे थे। ऐसे आरोपियों और उनके जमानतदारों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान हिसार पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि इससे जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिली है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि यदि सत्यापन के दौरान कोई अपराधी अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिलता है या किसी नई आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस का लक्ष्य हथियारों के बल पर अपराध करने वाले सक्रिय और आदतन अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखकर जिले में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल