Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 21/07/2026 04:04:20 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 21/07/2026 04:04:20 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: थाना शहर टोहाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले इसी मामले में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुध राम उर्फ भुद्धू, निवासी गांव फरल, थाना पुंडरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई गीता कॉलोनी, वार्ड नंबर-13, टोहाना निवासी आशू की शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, 14 जून 2026 को भूना रोड स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर काम के दौरान कुछ युवकों ने आशू पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

इस मामले में थाना शहर टोहाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर बुध राम उर्फ भुद्धू की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।