Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 21/07/2026 03:40:17 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 21/07/2026 03:40:17 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: पुलिस में डीसी रेट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से ठगी करने के मामले में थाना कलायत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आवेदन प्रक्रिया, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट, वर्दी और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मामले से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं। डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि गांव सजूमा निवासी एक युवती की शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, बलिंदर निवासी बड़ौदा, जिला जींद ने खुद को पुलिस विभाग से जुड़ा बताते हुए युवती को डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान आरोपी ने आवेदन फॉर्म, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट, वर्दी और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 15,700 रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, उसने नौकरी लगने के बाद हर महीने वेतन में से 5,000 रुपये देने की शर्त भी रखी।

बाद में जब शिकायतकर्ता पुलिस लाइन कैथल पहुंची, तो उसे पता चला कि आरोपी कोई पुलिस अधिकारी नहीं है, बल्कि पुलिस विभाग में वॉटर कैरियर के पद पर कार्यरत है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच थाना कलायत के एसएचओ एसआई अमन के नेतृत्व में एएसआई सुखदेव द्वारा की गई। जांच के दौरान आरोपी बलिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से मामले से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीएसपी रोहताश ने कहा कि पुलिस प्रत्येक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधी चाहे पुलिस विभाग का कर्मचारी हो, किसी अन्य विभाग से जुड़ा हो या आम नागरिक, कानून सभी के लिए समान है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन के पैसे न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।