Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 21/07/2026 03:35:06 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 21/07/2026 03:35:06 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हिसार पुलिस ने पिछले छह माह में गुमशुदा बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने के अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अवधि में 103 गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया, जिससे कई परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।n पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशन में जिले की सभी थाना, चौकी और विशेष पुलिस टीमों ने गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया। पुलिस ने आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया, स्थानीय नेटवर्क और अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से बच्चों की खोजबीन की और उन्हें सकुशल उनके परिवारों तक पहुंचाया।

एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि किसी भी बच्चे का गुम होना केवल कानूनी मामला नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक स्थिति होती है। इसलिए हिसार पुलिस ऐसे मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करती है। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह के दौरान जिन 103 बच्चों के संबंध में गुमशुदगी के मामले दर्ज किए गए थे, उन सभी को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने छह ऐसे बेसहारा बच्चों को भी उनके परिवारों से मिलाया, जो विभिन्न स्थानों पर भीख मांगते हुए मिले थे और जिनके परिजनों को उनके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने गहन जांच, विभिन्न एजेंसियों के सहयोग और लगातार प्रयासों के बाद इन बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया। लंबे समय बाद अपने बच्चों को सकुशल देखकर कई परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। गुमशुदा बच्चों के परिजनों ने हिसार पुलिस और पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और समर्पित कार्यशैली के कारण उन्हें अपने परिवार की सबसे बड़ी खुशी वापस मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केवल अपना कर्तव्य ही नहीं निभाया, बल्कि मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल भी पेश की।