Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: 31.38 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार युवक हुआ गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 21/07/2026 03:17:02 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 21/07/2026 03:17:02 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार युवक को 31.38 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रानियां रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने पुलिस वाहन को देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र पालाराम, निवासी चंडीगढ़िया मोहल्ला, वाल्मीकि चौक, सिरसा के रूप में हुई है। डीएसपी राजेश कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 31 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच शहर थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जहां उससे हेरोइन की खरीद-फरोख्त, सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।