-
☰
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: आर्थिक अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने 9.35 लाख रुपये की फर्जी लोन धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी लोन स्वीकृत करवाए और लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के संबंध में जांच अधिकारी उप निरीक्षक भगत राम ने बताया कि टाटा कैपिटल लिमिटेड, बरवाला के एरिया सेल्स मैनेजर नितिन कुमार की शिकायत पर थाना बरवाला में मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी खुशी राम, जो टाटा कैपिटल लिमिटेड, बरवाला में मैनेजर के पद पर कार्यरत था, ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 लोगों के नाम पर फर्जी लोन स्वीकृत करवाए। इसके लिए गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया। पुलिस के अनुसार लोन की राशि आरोपी ने अपने परिचितों और अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई और बाद में वह रकम खुद निकलवा ली। इस तरह कंपनी और संबंधित लोगों के साथ करीब 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर गहन जांच की, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि धोखाधड़ी की रकम बरामद की जा सके और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों तथा संभावित अन्य धोखाधड़ी के मामलों का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि आर्थिक अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लोन, निवेश या वित्तीय लेन-देन के दौरान अपने दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी किसी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल