-
☰
बिहार: 15 हजार रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
- Photo by :
विस्तार
बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेपुर थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक ASI मुन्ना यादव को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पहले मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि ASI मुन्ना यादव एक मामले में मदद करने के बदले शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। तय योजना के अनुसार जैसे ही उन्होंने रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद राशि को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी ASI को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मध्य प्रदेश: जर्जर सड़क से ग्रामीण हुए परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार
राजस्थान: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, बाल विवाह पर चला जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन
मध्य प्रदेश: बहती गंगा में स्नान कब तक, सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
गुजरात: प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल, किसानों ने अपनाई जैविक खेती