-
☰
हरियाणा: 9 अमृत सरोवरों का हुआ लोकार्पण, विधायक सतपाल जांबा बोले जल संरक्षण की मजबूत नींव बने सरोवर
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अंबाला के नारायणगढ़ से प्रदेशभर में विकसित 325 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया गया। इसमें जिले के 9 अमृत सरोवर भी शामिल रहे। इसी क्रम में पूंडरी, गुहला तथा कलायत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूंडरी में विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उनके विधानसभा में आने वाले दो अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया। उनके साथ पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट अशोक सिरसी, जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में सात महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिनमें अमृत सरोवरों का लोकार्पण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की मजबूत नींव हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कैथल जिले में लगभग सात करोड़ लाख रुपये की लागत से 9 अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। इन सरोवरों के विकसित होने से वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भूजल स्तर में सुधार होगा तथा गांवों की सुंदरता और सामाजिक गतिविधियों को भी नई पहचान प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि ढांड ब्लॉक के बेगपुर गांव में रसूलपुर रोड स्थित अमृत सरोवर, गुहला ब्लॉक के चानचक गांव में मारकंडा नदी के निकट तथा हेमू माजरा गांव में मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर, कलायत ब्लॉक के बालू गांव में रापड़िया पत्ती स्थित अमृत सरोवर, मटौर गांव में बाजीगर सरोवर एवं मार्कण्डेश्वर तीर्थ अमृत सरोवर, पूंडरी ब्लॉक के फतेहपुर गांव में हनुमान मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर तथा राजौंद ब्लॉक के गुलियाना गांव में अमृत सरोवर एवं सौंगल गांव में दादा खेड़ा अमृत सरोवर का आज लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर केवल जलाशय नहीं हैं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के मजबूत आधार हैं। इन परियोजनाओं से गांवों में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
मध्य प्रदेश: जर्जर सड़क से ग्रामीण हुए परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार
राजस्थान: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, बाल विवाह पर चला जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन
मध्य प्रदेश: बहती गंगा में स्नान कब तक, सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
गुजरात: प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल, किसानों ने अपनाई जैविक खेती