Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार भारी पुलिस सुरक्षा में, बेटे ने जेल प्रशासन पर हत्या के आरोप लगाए

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Sanwar Mal Gadri , Date: 02/07/2026 01:49:12 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Sanwar Mal Gadri ,
  • Date:
  • 02/07/2026 01:49:12 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: धौलपुर जिले में जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। पूरे क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों को पुलिस सुरक्षा में मौके पर लाया गया। इस दौरान उनके भाई लाल सिंह, पान सिंह और पप्पू भी मौजूद रहे। अंतिम संस्कार की सभी रस्में पुलिस निगरानी में पूरी कराई गईं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। सबसे अहम घटना तब सामने आई जब मृतक के बेटे आशाराम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद आशाराम ने मीडिया और मौजूद लोगों के सामने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने जेल प्रशासन पर उनके पिता की साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आशाराम ने कहा कि परिवार की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उनके आरोपों के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।