-
☰
उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को मिली राहत, पुलिस ने लौटाए 1.51 लाख रुपये
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद सहारनपुर की थाना सदर बाजार साइबर हेल्पडेस्क पुलिस टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी 1,51,507 रुपये की धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। पीड़ित ने धनराशि वापस मिलने पर सहारनपुर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को रोहित विहार कॉलोनी, हसनपुर चुंगी निवासी नरेश कुमार पुत्र धारा सिंह ने थाना सदर बाजार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल के माध्यम से उनके क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी हासिल कर ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करते हुए उनके खाते से कुल 1,51,507 रुपये की रकम ठग ली। इस संबंध में थाना सदर बाजार साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत संख्या 33102260037499 दर्ज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और संबंधित बैंकिंग प्रक्रियाओं के माध्यम से साइबर ठगी की गई पूरी धनराशि को होल्ड करवाकर पीड़ित के खाते में वापस कराया। पुलिस की सक्रियता के चलते पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी, निरीक्षक आनंद पोसवाल, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा तथा कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव मठान की विशेष भूमिका रही। सहारनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाते, ओटीपी, क्रेडिट कार्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं।
मध्य प्रदेश: जर्जर सड़क से ग्रामीण हुए परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार
राजस्थान: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, बाल विवाह पर चला जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन
मध्य प्रदेश: बहती गंगा में स्नान कब तक, सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
गुजरात: प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल, किसानों ने अपनाई जैविक खेती