-
☰
मध्य प्रदेश: बामौर कला में प्रतिभा एवं कला सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
मध्य प्रदेश: ऐकर में बामोर कला शिवपुरी नगर के डीआरएस कोचिंग के मांगलिक भवन में वर्ष 2025-26 के प्रतिभा एवं कला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरस्वती पूजन तथा स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर शासन की योजना के अंतर्गत लैपटॉप एवं स्कूटी प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पिछोर विधानसभा के जनप्रतिनिधियों, गायक कलाकारों, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर बामोर कला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, थाना प्रभारी श्री संजय लोधी जी एवं थाना स्टाफ ने भी विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। शासन की लैपटॉप एवं स्कूटी जैसी योजनाएँ विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करती हैं। साथ ही कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित कर उनकी प्रतिभा का गौरव बढ़ाया गया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, गायक कलाकारों, पत्रकार बंधुओं, अभिभावकों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं नगरवासी उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।
मध्य प्रदेश: जर्जर सड़क से ग्रामीण हुए परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार
राजस्थान: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, बाल विवाह पर चला जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन
मध्य प्रदेश: बहती गंगा में स्नान कब तक, सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
गुजरात: प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल, किसानों ने अपनाई जैविक खेती