Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मेनका गांधी के बयान पर जैन समाज में रोष, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 02/07/2026 01:09:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 02/07/2026 01:09:45 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिगंबर जैन मुनियों की पिच्छी को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में जैन समाज ने कलेक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाजजन जुटे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। पिच्छी हत्या से नहीं, प्रकृति से बनती है। ज्ञापन में कहा गया कि पिच्छी किसी जीव की हत्या से नहीं, बल्कि प्राकृतिक रूप से गिरे मोरपंखों से बनती है। इसका उद्देश्य सूक्ष्म जीवों की रक्षा और अहिंसा का पालन है। सोशल मीडिया पर चल रही "जैन मुनियों द्वारा सालाना 1.5 मिलियन मोर मारे जाने" जैसी चर्चा की भी तथ्यात्मक जांच की बात कही जा रही है। समाज ने कहा कि इस तरह की आधारहीन टिप्पणी से करोड़ों जैन अनुयायियों की धार्मिक भावना आहत हुई है। जैन समाज सहारनपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि पूरा जैन समाज इस टिप्पणी से बेहद आहत है। जैन धर्म का मूल अहिंसा परमो धर्म है। मुनि चातुर्मास में जीव रक्षा के लिए भ्रमण तक सीमित कर देते हैं। मोर अपने पंख स्वयं छोड़ते हैं, उन्हीं से पिच्छी बनती है। हमारा विरोध किसी दल से नहीं, केवल धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले बयान से है।

अविनाश कुमार जैन का बयान नाटी उपमंत्री एवं भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय समन्वयक और पार्षद गौरव जैन ने कहा कि माफी नहीं मांगी तो कानूनी रास्ता अपनाएंगे, विरोध शांतिपूर्ण रहेगा। रेणु जैन, अध्यक्षा दिगंबर जैन महिला समाज ने आक्रोशित होते हुए कहा कि पिच्छी जीवदया का प्रतीक है, लाखों मोर मारने की बात भ्रामक है।विपिन कुमार जैन, उपाध्यक्ष जैन समाज ने कहा कि मौन प्रदर्शन हमारी संस्कृति है, बयान वापस लें मेनका गांधी ।संजीव जैन, महामंत्री ने कहा कि परंपरा की गलत व्याख्या हुई है, हम शांति से विरोध करेंगे। राकेश जैन, संरक्षक जैन समाज ने कहा कि धार्मिक प्रतीकों पर बोलने से पहले तथ्य जांच लेना चाहिए था मेनका गांधी अजय जैन, जैन मिलन राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि संवैधानिक मार्ग पर एकजुट रहेंगे। जैन समाज चुप बैठने वालो में सेनहीं  मेनका गांधी को माफ़ी मांगनी ही पड़ेगी वर्ना कानून का रास्ता अपनाएंगे। चौधरी संदीप जैन, आवास विकास और जयदीप जैन ने कहा कि  हमारी भावनाएं आहत हुई है हमारा सम्मान बहाल हो।पार्षद अनुज जैन और चौधरी अनुज जैन ने कहा कि जैन समाज पर की गई टिप्पणी से सम्पूर्ण जैन समाज आक्रोशित है। 

सरिता जैन, महामंत्री महिला  जैन समाज ने कहा कि पिच्छी अहिंसा का प्रतीक है, हिंसा से जोड़ना गलत है। जैन मिलन की मंत्री पायल जैन ने कहा कि  जैन समाज की महिलाये मेनका गांधी को माफ़ी मांगने के लिए मजबूर कर देंगी। जैन समाज ने दोहराया कि वह क्षमा और संयम में विश्वास रखता है, लेकिन पहले बयान वापसी और सार्वजनिक माफी जरूरी है। समाज ने राष्ट्रपति से अपील की है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों पर गंभीरता से विचार हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुज जैन , संदीप जैन ,  अजीत जैन, अवनीश जैन , मंटू जैन , राकेश जैन , संदीप जैन , महावीर प्रसाद जैन  , राजीव जैन ,विपिन जैन प्रबंधक, अजय जैन उपाध्यक्ष ,अजय जैन सदस्य, संजय जैन चूड़ी वाले सदस्य , अतुल जैन अशोक जैन  संजय जैन छोटा प्रवीण जैन विपिन जैन पैरामाउंट अध्यक्ष,  अमरदीप जैन क्षेत्रीय मंत्रीजैन मिलन ,विशाल जैन , अनुज जैन गैस वाले अरुण जैन , प्रमोद जैन , पंकज जैन, मनोज जैन, अनुज जैन, सारिका जैन, आलोक जैन, अर्चित जैन, रेखा जैन, भरत विहार निवासी, निखिल जैन,राजा जैन, अमर जैन, सुशील जैन, अमित बॉबी, अरिहंत जैन , उमंग जैन, अनिल जैन , सचिन जैन, संदीप जैन, सुदीप जैन, विनय जैन पेपर वाले टी टी जैन विक्रांत जैन, दिवाकर जैन, राजीव जैन (स्टार पेपर मिल), मुकेश जैन  आशीष जैन, शौर्य जैन, अभिषेक जैन, मनोज जैन, अंकुर जैन, कमल जैन, सरिता जैन (चीनी वाली), सीमा जैन, सारिका जैन,पायल जैन, अंजू जैन। सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे लोग उपस्थित रहे।